

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bhilai-ipl-fan-park-schedule-and-entry-details
भिलाई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है। भिलाई में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच दोगुना होने जा रहा है। बीसीसीआई (BCCI) के प्रतिनिधि एम. श्रीनिवासन राघवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भिलाई में 'आईपीएल फैन पार्क' (IPL Fan Park) का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जहाँ फैंस को बिना किसी टिकट के बिल्कुल मुफ्त में स्टेडियम जैसा माहौल मिलने वाला है।

इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी अजय तिवारी और भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के योगेश शाह का विशेष आभार भी व्यक्त किया।
बीसीसीआई प्रतिनिधि राघवन ने बताया कि जिन शहरों या क्षेत्रों में क्रिकेट स्टेडियम नहीं हैं, वहाँ के लोग चाहकर भी स्टेडियम जाकर लाइव मैच का अनुभव नहीं ले पाते। ऐसे ही फैंस के लिए 'आईपीएल फैन पार्क' का कॉन्सेप्ट लाया गया है। यहाँ लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर बिल्कुल स्टेडियम जैसे हाई-एनर्जी माहौल में लाइव मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस बार वेन्यू में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह आयोजन भिलाई होटल के सामने दिव्यांग ग्राउंड में होता था। लेकिन इस बार रिसाली, उमरापोटी, नेवई और उतई जैसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भिलाई के दशहरा मैदान को चुना गया है। इस दो दिवसीय आयोजन में 10,000 से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

फैंस के अनुभव को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई और स्थानीय एसोसिएशन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
स्टेडियम जैसा विजुअल: दमदार साउंड सिस्टम के साथ एक विशाल एलईडी (LED) स्क्रीन लगाई जाएगी।
फ्री एंट्री और पानी: इस फैन पार्क में सभी के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त है। इसके साथ ही पीने के पानी की सुविधा भी फ्री रहेगी।
मैच के दौरान स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ बाजार से भी बेहद कम और वाजिब दामों पर खाने-पीने की चीजें उपलब्ध होंगी।
बच्चों के लिए स्पेशल 'किड्स प्ले एरिया' और बड़ों के लिए गेमिंग ज़ोन इंगेजमेंट एक्टिविटीज होंगी।
महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग एंट्री गेट बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पर्सनल सिक्योरिटी और बाउंसर्स तैनात रहेंगे।
सीनियर सिटीजन्स (बुजुर्गों), गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग से बैठने की आरामदायक व्यवस्था (सीटिंग कैपेसिटी) की गई है। साथ ही एक वीआईपी एन्क्लोज़र भी तैयार किया गया है।
शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल तीन बड़े मैचों का लाइव टेलीकास्ट दशहरा मैदान में किया जाएगा। शेड्यूल कुछ इस प्रकार है।
शनिवार, 23 मई लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) | शाम 06:30 बजे से
रविवार, 24 मई पहला मैच: मुंबई इंडियंस (MI) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR)
दूसरा मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) दोपहर 02:30 बजे से