

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kachna railway overbridge opened for public in raipur vishnu deo sai inauguration
रायपुर शहरवासियों का करीब 8 साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक पर बना कचना रेलवे ओवरब्रिज शुक्रवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इसके शुरू होने से शहर के करीब 3 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब तक रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को रोजाना भारी जाम, तपती धूप और बारिश के बीच लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। रेलवे के अनुसार इस रूट से 24 घंटे में करीब 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिसके चलते औसतन हर 15 मिनट में फाटक बंद हो जाता था। ऐसे में लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही थी।
48.78 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ओवरब्रिज
कचना रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 48.78 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। यह ओवरब्रिज 871 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है। टू-लेन वाला यह ओवरब्रिज खम्हारडीह स्थित सीएससीबी कार्यालय के पास से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जाएगा।
इसके साथ ही शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना सड़क चौड़ीकरण का काम भी 22.78 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है। लोकार्पण से पहले देर रात तक ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने और अंतिम तैयारियों का काम चलता रहा।
अब नहीं लगेगा रेलवे फाटक पर लंबा जाम
ओवरब्रिज शुरू होने के बाद लोगों को रेलवे फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। खासकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
लोकार्पण के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान खम्हारडीह-कचना रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। अनुपम नगर से कचना जाने वाले वाहनों को श्रीराम नगर ओवरब्रिज और बीएसएनएल ऑफिस वाले मार्ग से भेजा गया। वहीं कचना से खम्हारडीह आने वाले वाहन भी वैकल्पिक मार्ग से होकर निकले।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री Arun Sao, स्थानीय विधायक और पार्षद भी मौजूद रहे।