

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bhopal-conversion-case-spa-beauty-parlor-network-exposed
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन नाबालिग हिंदू किशोरियों के मतांतरण के मामले ने एक बड़े संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि मुस्लिम युवाओं और ब्यूटी पार्लर संचालकों का एक गिरोह सुनियोजित तरीके से हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसा रहा है। इस मामले में पुलिस ने भोपाल से एक किन्नर 'जस्सी' को भी गिरफ्तार किया है।
जांच में 'अमरीन' और 'आफरीन' नामक दो बहनों की मुख्य भूमिका सामने आई है, जो ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में इस काले धंधे को अंजाम दे रही थीं। ये बहनें जरूरतमंद हिंदू युवतियों को नौकरी का लालच देकर अपने पास रखती थीं। इसके बाद युवतियों का ब्रेनवाश किया जाता और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया जाता था। पीड़ित युवतियों को भोपाल से अहमदाबाद तक ले जाकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के जरिए मतांतरण के लिए मजबूर किया जाता था।
अशोकनगर की तीन नाबालिग किशोरियों के मतांतरण मामले में नया मोड़ तब आया जब एक पीड़िता के बयान पर पुलिस ने भोपाल से किन्नर जस्सी को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि ये तीनों किशोरियां मतांतरण के बाद जब वापस लौटीं, तो वे बुर्का पहने हुई थीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।
पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क काफी गहरा है और कानूनी पचड़ों के डर से कई पीड़ित लड़कियां अभी भी सामने नहीं आ रही हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके 'जिहादी नेटवर्क' के वित्तीय स्रोतों की जांच कर रही है।