

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bhupesh baghel fake chat controversy mahadev app saurabh chandrakar fir against youtubers
भिलाई। महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के नाम से जुड़े एक कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि भूपेश बघेल के नाम से जुड़े एक यूजरनेम से महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को संदेश भेजा गया, जिसमें कथित तौर पर लिखा है, "नंबर भेजो अपना, बात करना चाहते हैं।" इस कथित चैट को लेकर कुछ यूट्यूब चैनलों पर खबरें भी प्रसारित की गईं।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल कंटेंट को पूरी तरह फर्जी और फोटोशॉप से तैयार बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से फर्जी तस्वीरों के आधार पर खबरें चलाई जा रही हैं, जबकि संबंधित यूजरनेम के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है।
भूपेश बघेल ने कहा कि इस तरह की भ्रामक और फर्जी जानकारी फैलाने वालों की जानकारी उनकी लीगल टीम तक पहुंच चुकी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे उनकी छवि खराब करने की सुनियोजित कोशिश करार दिया।

इधर, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह पूर्व मुख्यमंत्री की राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

छावनी सीएसपी Prashant Pakra ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।