

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bijapur-chhattisgarh-residential-school-students-pregnant-case
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक आवासीय स्कूल से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राओं, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं, उनके गर्भवती होने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि इन छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें करीब पांच महीने पहले आवासीय विद्यालय से निकाल दिया गया था। इसके बावजूद शिक्षा जारी रखते हुए दो छात्राओं ने शनिवार को 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर दिया, जबकि तीसरी छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों छात्राओं का नाम आदिवासी विद्यार्थियों के लिए बनाए गए आवासीय पोटा केबिन स्कूल में दर्ज है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा इन छात्राओं का गर्भावस्था कार्ड भी बनाया गया है, जिससे मामले की पुष्टि होती है।
इस मामले में विद्यालय की अधीक्षिका का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल के दौरान की नहीं है और संबंधित छात्राएं लंबे समय से विद्यालय में अनुपस्थित चल रही थीं। वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच ने बताया कि छात्राओं ने पोर्टा केबिन आवासीय संस्था, गंगालूर में रहने की बात स्वीकार की है।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में कई सवाल उठने लगे हैं, खासकर आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी को लेकर। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।