

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-advocate-controversial-social-media-post-fir
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में सोशल मीडिया पर की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर की गई पोस्ट के वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामले के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, राजातालाब निवासी अंजुम खान, जो पेशे से एडवोकेट बताया जा रहा है, ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की शुभकामनाओं के साथ हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पोस्ट में हिंदुओं के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है। यह स्टेटस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। एडवोकेट ने लिखा ये लोग इबादत क्या जानें और हिंदुओं को काफिर बोला।
बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन से जुड़े तुलेश यादव ने 14 मार्च को आरोपी का यह पोस्ट देखा और इसे हिंदू आस्था का अपमान बताते हुए आपत्ति जताई। इसके बाद अगले दिन संगठन के कई कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर नारेबाजी की।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह टिप्पणी जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र और राजातालाब इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संगठन की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।