

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bilaspur sirgitti ews colony couple jump case death
बिलासपुर। न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना अंतर्गत अभिलाषा परिसर में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक घटना घटी। यहाँ एक युवक और युवती ने ईडब्ल्यूएस (EWS) कॉलोनी की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई, वहीं 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज सिम्स (SIMS) अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, घटना ब्लॉक नंबर 34 की है। मंगलवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच युवक-युवती बिल्डिंग की छत पर पहुंचे थे। तड़के करीब 4 बजे दोनों ने नीचे छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही दोनों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले, जहाँ उन्होंने दोनों को लहूलुहान हालत में पाया। कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती बेहोश पड़ी थी।
मृतक और घायल की पहचान
मृतक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू (23 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा के रूप में हुई है। वह चोलामंडलम फाइनेंस में कार्यरत था और जोमेटो में डिलीवरी बॉय का काम भी करता था। वही घायल युवती की पहचान गरिमा सिंह (22 वर्ष), निवासी गांधी चौक के रूप में हुई है। वह पूर्व में शादी.कॉम में काम करती थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है। दोनों पिछले 3 साल से रिश्ते में थे। घटना स्थल (छत) की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से शराब की बोतल और दो भरे हुए गिलास, युवक के कपड़े, कंबल, बेडशीट और तकिया और अंदर से बंद दरवाजा मिला।
सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि युवक पहले इसी कॉलोनी में रहता था, इसलिए वह वहां के रास्तों से वाकिफ था। आशंका जताई जा रही है कि छत पर शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर गहरा विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। चूंकि छत का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस इसे आत्महत्या के प्रयास के एंगल से देख रही है।
"दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था। मंगलवार देर रात वे अभिलाषा परिसर पहुंचे थे। युवती की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह चल-फिर पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।" - किशोर केंवट, थाना प्रभारी