

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bjp-cartoon-poster-attack-bhupesh-baghel-chhattisgarh
छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया में पोस्टर वॉर का पुराना इतिहास रहा है। इसी बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर कार्टून के जरिए निशाना साधा है। बीजेपी ने भूपेश के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमे उन्होंने राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था, इनकार करने पर केंद्रीय एजेंसियों के छापे पड़वाए गए।
भूपेश के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। जिसके बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए पोस्टर वॉर शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पोस्टर जारी कर बघेल को लबरा बताया है।
क्या है पोस्टर में ?
दरअसल बीजेपी ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमे भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत है। जिसमे बघेल कहते है, मोदी और शाह ने उन्हें बीजेपी में आने को बोल रहे थे। जिसपर दीपक बैज कहते है, अरे सच में क्या? तभी पीछे खड़े महंत बोलते है, लबरा के लबरी में सरकार तक चली गई, लेकिन इसकी लबरी नहीं छूट रही।
लबरा के गोठ