

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bjp-chhattisgarh-new-media-team-spokesperson-list-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मीडिया टीम का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश मीडिया सह-संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारी कर दी गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
प्रदेश सह-संयोजक (3 नाम):
प्रवीण साहू (सीए)
गोविंदा गुप्ता
राहुल राय
प्रदेश प्रवक्ता (10 नाम):
पार्टी ने प्रखर वक्ताओं की एक बड़ी टीम उतारी है, जिसमें गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बैस, तौकीर रजा और उमेश घोरमोड़े शामिल हैं।
मीडिया पैनलिस्ट (11 नाम)
डिबेट और मीडिया चर्चाओं के लिए पार्टी ने रामू नेताम, गोपाल बिष्ट, दयावंत घर बांधे, डॉ. अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, डॉ. गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास को जिम्मेदारी दी है।
