

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bjp-poster-attack-congress-ai
राजनीतिक गलियारों में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर नई बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कार्यकर्ताओं को AI तकनीक से जोड़कर जनता के हित में काम करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) भरोसा जीतने के अपने पारंपरिक राजनीतिक तरीकों पर जोर देती नजर आ रही है।
क्या है पोस्टर में
कांग्रेस के भरोसा जीतने की रणनीति पर बीजेपी ने पोस्टर के जरिए निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक पोस्टर जारी गया है जिसमें यह दिखाया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि अगर भूपेश जैसे घोटाला करना है तो जनता को भरोसे में लेना होगा।
बताया जा रहा है कि भाजपा संगठन स्तर पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को AI के उपयोग की ट्रेनिंग देने की दिशा में काम कर रही है, ताकि सरकारी योजनाओं, जनसंपर्क और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। पार्टी का मानना है कि नई तकनीक के जरिए जनता तक तेज़ और पारदर्शी तरीके से सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं।
The embedded tweet could not be found…