

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cg cabinet meeting vishnu deo sai 30 april vidhansabha special session
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आगामी कुछ दिन बेहद हलचल भरे रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार, 29 अप्रैल को राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक सवेरे 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
इस कैबिनेट बैठक का मुख्य एजेंडा 30 अप्रैल को होने वाला विधानसभा का विशेष सत्र है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में सत्र के दौरान सरकार के रुख, विधायी कार्य और विपक्ष को घेरने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि इस विशेष सत्र की पृष्ठभूमि हाल ही में हुई राजनीतिक घटनाओं से जुड़ी है। 20 अप्रैल को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में आयोजित जन आक्रोश पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने इसके संकेत दिए थे।