

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cg-cm-vishnu-deo-sai-warning-private-school-fee-hike-books
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई जा रही फीस और महंगी किताबों को लेकर अभिभावकों की बढ़ती परेशानी के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में निजी स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यदि किसी भी स्कूल द्वारा फीस में अनावश्यक बढ़ोतरी या किताब-कॉपी के नाम पर अभिभावकों पर दबाव डालने की शिकायत मिलती है, तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने इसे “व्यावसायिक शोषण” बताते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को परेशान करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदेशभर, खासकर रायपुर सहित अन्य जिलों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई निजी स्कूल अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके साथ ही बिना ठोस कारण फीस बढ़ोतरी भी अभिभावकों के लिए बड़ी चिंता बन गई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, शिक्षा विभाग भी अब सक्रिय हो गया है और निजी स्कूलों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगेगी और अभिभावकों को राहत मिलेगी।