

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mp-ias-transfer-list-14-collectors-changed-bhopal-new-collector
भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है। 16 अप्रैल से शुरू होने वाली आगामी जनगणना प्रक्रिया से ठीक पहले सरकार ने 14 जिलों के कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति राजधानी भोपाल की है, जहाँ अब प्रियंक मिश्रा नए कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय रहे इस फेरबदल में भोपाल के वर्तमान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को उनकी प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए राजधानी भोपाल की कमान सौंपी गई है।
तबादलों की यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच हुई घंटों की मैराथन बैठक के बाद जारी की गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए अपना पूरा दिन 'अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान' में सुरक्षित रखा था। यह बदलाव काफी समय से लंबित थे, जिन्हें बजट सत्र और त्योहारों के कारण रोक कर रखा गया था।
इस तबादला सूची की सबसे खास बात महिला अधिकारियों का दबदबा रही। कुल 14 आईएएस अफसरों की इस सूची में 9 महिला अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, शीतला पटले, नेहा मीना, रानी बाटड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी।
इनमें से 5 महिलाओं को सीधे जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी पहली बार किसी जिले की कमान संभालेंगी।
इन जिलों को मिले नए कलेक्टर
1. भोपाल
2. सागर
3. धार
4. रीवा
5. नर्मदापुरम
6. सिवनी
7. शिवपुरी
8. उमरिया
9. श्योपुर
10. मैहर
11. दमोह
12. मंडला
13. झाबुआ
14. बैतूल
इसके साथ ही लोक शिक्षण आयुक्त और नर्मदापुरम संभाग के संभाग आयुक्त के पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।



