

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cg-teacher-recruitment-chhattisgarh-5000-padon-par-niyukti
रायपुर। (CG Teacher Recruitment) छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में लोकशिक्षण संचालनालय को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
(CG Teacher Recruitment) गौरतलब है कि इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार द्वारा 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई थी। अब राज्य सरकार के निर्देश और विभागीय प्रस्ताव के तहत 292 सहायक शिक्षक पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी गई है। इन सभी पदों को मिलाकर अब कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
