

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-sunny-leone-event-bajrang-dal-protest
रायपुर: रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित अभिनेत्री सनी लियोन के कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी की है।
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आयोजकों को चेताया। पोस्ट में लिखा गया- "बजरंग के रायपुर में अश्लील फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
बजरंग दल का कहना है कि रायपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है, और ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। संगठन ने प्रशासन से इस कार्यक्रम को रोकने की भी मांग की है।
वर्तमान में आयोजकों और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है।