

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-first-government-space-center-raipur
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के राखी में छत्तीसगढ़ के पहले सरकारी अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी मौजूद थे। उद्घाटन समारोह में जशपुर के बच्चों द्वारा तैयार रॉकेट का बटन दबाकर प्रक्षेपण किया गया।
जिला प्रशासन रायपुर की पहल पर प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत स्थापित इस केंद्र में बच्चों को कार्डबोर्ड और पीवीसी पाइप से रॉकेट बनाने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। केंद्र में स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लैबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां विद्यार्थी उपग्रह का डिज़ाइन, असेम्बली, परीक्षण और डेटा डिकोडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

इस मौके पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक मोतीलाल साहू, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना जिला प्रशासन रायपुर, आईडीवायएम और सारडा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में की गई है।
मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के लिए इस केंद्र को एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी शिक्षा में नई दिशा मिलेगी।