

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-7-state-civil-service-officers-promoted-to-ias-2024
रायपुर। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा की गई है। इन अधिकारियों का चयन 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध किया गया है।
चयनित अधिकारियों में तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल तथा आशीष कुमार तिकारिहा शामिल हैं।
