

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-assembly-adjourned-till-march-9-holi-break
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही होली अवकाश के चलते 9 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार को बजट पर सामान्य चर्चा पूरी होने के बाद सदन की बैठक अनिश्चितकालीन अवकाश तक स्थगित करने की घोषणा की गई।
गौरतलब है कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से प्रारंभ हुआ था। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें सरकार की नीतियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके बाद 24 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया।
बजट प्रस्तुत होने के बाद सदन में उस पर सामान्य चर्चा की प्रक्रिया शुरू हुई, जो आज पूरी हुई। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, वित्तीय प्रावधानों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।
अब होली अवकाश के बाद 9 मार्च को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी, जिसमें बजट से संबंधित अनुदान मांगों और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।