

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh cabinet meeting mahatari vandan yojana new registration decision
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में शाम 4 बजे शुरू होगी। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले विधेयकों और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सरकार योजना के नए हितग्राहियों के लिए पंजीयन पोर्टल शुरू करने पर निर्णय ले सकती है, जिससे पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके।
इसके अलावा खेती-किसानी और धान खरीदी नीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की संभावना है। ग्रामीण विकास से जुड़े विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (बी-जी राम जी) के कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन नीति को भी मंजूरी मिल सकती है।
मंत्रिपरिषद की इस बैठक को आगामी मानसून सत्र और राज्य सरकार की कई प्रमुख योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर महतारी वंदन योजना में नए पंजीयन को लेकर प्रदेशभर की महिलाओं की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है।