

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh cabinet meeting vishnu deo sai bb g ram ji scheme
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यानी 23 जून को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कई बड़े और नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं।
इस कैबिनेट बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रहे 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन' (बीबी-जी राम जी) के प्रारूप को मंजूरी देना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इसके प्रारूप पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि यह नई योजना प्रदेश में पूर्व से चल रही 'मनरेगा' के स्थान पर चलाई जाएगी।
कैबिनेट की इस बैठक में केवल नई योजना ही नहीं, बल्कि आगामी विधायी कार्यों और नीतिगत बदलावों पर भी गहन मंथन होगा। आगामी 13 से 17 जुलाई के बीच होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार अपनी रणनीति तय करेगी।
बैठक में कुछ नए संशोधन विधेयकों पर भी मुहर लगाई जा सकती है। मानसून के आगमन में हो रहे विलंब के कारण किसानों के सामने उत्पन्न हो रही चिंताओं और चुनौतियों पर भी कैबिनेट में विशेष चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े अन्य जरूरी मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत होने की पूरी संभावना है।