

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-census-2027-self-enumeration-portal-launch
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण (House Listing) और मकानों की गणना के लिए आज से 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हुई। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उनके साथ अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज कुमार पिंगुआ और छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
16 से 30 अप्रैल तक 'स्व-गणना' का अवसर
राज्य के नागरिकों के लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें वे स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। मुख्य सचिव के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने भी पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी सबमिट की।
नागरिक se.census.gov.in पर जाकर अपना विवरण भर सकते हैं। इस पहल का मकसद जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और डिजिटल बनाना है।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि जो नागरिक 30 अप्रैल तक पोर्टल पर जानकारी नहीं भर पाएंगे, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। 1 मई से 30 मई 2026 तक जनगणना टीम घर-घर जाकर डेटा एकत्रित करेगी। जिन्होंने ऑनलाइन स्व-गणना कर ली है, उन्हें प्रगणकों (Enumerators) के आने पर केवल अपनी SE ID साझा करनी होगी। घर-घर सर्वे के दौरान मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और अन्य मूलभूत जानकारियां दर्ज की जाएंगी।
“स्व-गणना जनगणना को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।”