

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh civil judge postingtransfer
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से चयनित 56 नए सिविल जजों की पहली पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही राज्य में 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग भी की गई हैं।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेशों के तहत, राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को उनकी पहली पदस्थापना दे दी गई है। इन सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई जजों के तबादले किए गए हैं। इसमें हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 जजों का तबादला भी शामिल है।
मुंगेली जिले में कुल 7 जजों के तबादले किए गए हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशानाथ व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में ओएसडी बनाया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के भी 7 जजों के तबादले किए गए हैं। दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर बनाया गया है।