

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh cm vishnu deo sai meets odisha cm mohan charan majhi
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री माझी ने विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और साझा हितों से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत हुई।

सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़े हैं दोनों राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध भी काफी गहरे हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय होने से इसका सीधा लाभ नागरिकों को मिल सकता है। साथ ही, आपसी सहयोग से पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
बैठक को दोनों राज्यों के बीच संबंधों और समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।