

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh food department exam analysis science reasoning tough 2026
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रविवार को खाद्य विभाग के अंतर्गत नमूना सहायक और प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई. परीक्षा देने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के स्तर को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं.
अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा में साइंस (विज्ञान) और रीजनिंग (तार्किक योग्यता) के प्रश्न काफी कठिन थे, जबकि सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे. इसके अलावा, पेपर में माइनस मार्किंग (नकारात्मक अंकन) का प्रावधान होने के कारण कई अभ्यर्थियों ने जोखिम न लेते हुए अनिश्चित प्रश्नों को छोड़ना ही बेहतर समझा.
केमेस्ट्री (रसायन शास्त्र) का दबदबा: परीक्षा में सबसे अधिक 30 प्रश्न केमेस्ट्री से पूछे गए थे. अभ्यर्थियों ने बताया कि केमेस्ट्री और फिजिक्स (भौतिकी) के प्रश्न कठिन थे, जबकि बायो (जीव विज्ञान) के प्रश्न सरल रहे. कार्बनिक एवं जैव रसायन विज्ञान, पदार्थ की अवस्थाएं, रासायनिक संतुलन, विलयन और रासायनिक गतिकी के अध्यायों से जुड़े प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों को काफी समय लगा.
अंकों का कुल विभाजन: केमेस्ट्री से 30 अंक, जबकि फिजिक्स, बायो के 10-10 नंबर के प्रश्न पूछे गए. इसके अलावा सामान्य ज्ञान के 10, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 10, योग्यता परीक्षण के 10, कंप्यूटर, हिंदी, छत्तीसगढ़ी भाषा और अंग्रेजी के 5-5 अंकों के प्रश्न शामिल रहे.
खाद्य विभाग के तहत विज्ञापित 36 कुल पदों में से:
नमूना सहायक के 30 पद हैं, जिनमें से 9 पद अनारक्षित, 5 पद अनुसूचित जाति, 13 पद अनुसूचित जनजाति और 3 पद अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं. इन्हीं 30 पदों में से 6 पद महिलाओं और 1 पद पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षित किया गया है.
प्रयोगशाला सहायक के 6 पद शामिल हैं.
शहर के परीक्षा केंद्रों पर रायपुर के जेएन पांडे स्कूल सहित कुल 49 केंद्र बनाए गए थे, जहाँ कुल 15,965 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 8,649 उपस्थित रहे.