

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh mahila congress mein bada ferbadal, 17 jilon mein naye jiladhyaksh niyukt
रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। इसके तहत प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष और महासचिव के साथ ही 17 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इन नियुक्तियों को महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अब जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने और अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कवायद तेज होने की उम्मीद है।
रायपुर से बिलासपुर तक इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, रायपुर शहर में प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण में बरखा साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पाटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडेय को सौंपी गई है।
इसके अलावा दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रायगढ़ में संगीता गुप्ता और कवर्धा में अन्नपूर्णा चन्द्रकार को नई जिम्मेदारी दी गई है।
सूरजपुर शहर में लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण में बबीता गुप्ता को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।


