

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh nursing student mathura iitian baba case
मथुरा में रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार IIT पास साधु अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के मामले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन सामने आया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 22 वर्षीय युवती छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और बीएससी नर्सिंग की छात्रा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभिषेक मिश्रा ने उसे धार्मिक प्रवचनों और आध्यात्मिक ज्ञान के नाम पर अपने प्रभाव में लिया। बाद में प्रसाद के नाम पर नशीला दूध पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये की मांग भी की और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक मिश्रा ने IIT रुड़की से पढ़ाई करने के बाद नौकरी छोड़ी और मथुरा में साधु का वेश धारण कर ऑनलाइन प्रवचन शुरू किए। वह इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम और जूम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं से संपर्क करता था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कई युवक-युवतियों का ब्रेनवॉश किया। पीड़िता के अलावा एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाया है कि वह पश्चिम बंगाल से मथुरा आकर उसके आश्रमनुमा ठिकाने में रहने लगी थी, जहां आरोपी ने मानसिक दबाव और धमकी देकर उसका शोषण किया।
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने छत्तीसगढ़ की एक अन्य युवती को भी अपने प्रभाव में ले लिया था। परिजन उसे वापस घर ले गए थे, लेकिन अभिषेक कथित तौर पर छत्तीसगढ़ पहुंचा और उसे फिर से मथुरा ले आया।
मथुरा पुलिस ने 1 जून को राधाकुंड स्थित ठिकाने से अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया। मौके से दो युवतियों और एक युवक को रेस्क्यू किया गया। आरोपी के मोबाइल से 12 से अधिक युवक-युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने की बात भी सामने आई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि आरोपी के जाल में फंसे पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है।