

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-paddy-procurement-extended-feb-4-5-2026
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य में धान खरीदी की तिथि 2 दिन बढ़ाने का अहम निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 4 और 5 फरवरी 2026 को ऐसे पंजीकृत किसान, जिनका टोकन कट चुका है, अपना धान बेच सकेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शी व्यवस्था शुरू की थी, जो इस बार पूरी तरह सफल रही है और वास्तविक किसानों को लाभान्वित कर रही है। 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलाए गए महाभियान के दौरान लगभग 25 लाख 11 हजार किसानों से 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके एवज में 33,149 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किए जा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था के तहत इस वर्ष 27 लाख 43 हजार 145 किसानों ने खरीफ सीजन के लिए पंजीकरण कराया है। प्रदेश में संचालित 2,740 धान उपार्जन केंद्रों से खरीदी प्रक्रिया डिजिटल, निगरानीयुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।