

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh patwari strikeaction 141 suspended 1007breakin service
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। अब तक 141 पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि 1007 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने हड़ताल में शामिल पटवारियों पर अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की है। इसके तहत 31 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, 3931 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
इसके अलावा प्रशासन ने 95 पटवारियों का तबादला भी कर दिया है। इस तरह हड़ताल के बीच सरकार की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
सरकार की इस कार्रवाई से पटवारी संवर्ग में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन के सख्त कदमों के बीच पटवारियों की हड़ताल पर क्या रुख सामने आता है और आम लोगों से जुड़े राजस्व कार्य कब तक सामान्य हो पाते हैं।