

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh teacher attachment end break in service order dpi
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग ने वर्षों से अटैचमेंट पर कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अटैचमेंट पर कार्य कर रहे शिक्षक यदि एक सप्ताह के भीतर अपने मूल स्कूल में लौटकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं, तो उनके खिलाफ 'ब्रेक इन सर्विस' (सेवा में विच्छेद) की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 10 हजार से अधिक शिक्षक वर्षों से स्कूलों के बजाय विभिन्न कार्यालयों और गैर-शैक्षणिक कार्यों में अटैच हैं। इस व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। अब विभाग ने इसे समाप्त करने की दिशा में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीपीआई के आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने मूल पदस्थापना वाले स्कूल में लौटना होगा और नियमित रूप से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करनी होगी। ऐसा नहीं करने वालों की सेवा प्रभावित हो सकती है और उन्हें नौकरी संबंधी लाभों का भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शिक्षा विभाग का मानना है कि इस फैसले से स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को नियमित शिक्षण कार्य का लाभ मिलेगा। यह अटैचमेंट व्यवस्था खत्म करने की दिशा में विभाग का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।