

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh tehsildar strike called off revenue services to resume from june 4
रायपुर। प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अपनी कामबंद हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट के मामले में आरोपित विधायक समर्थकों के सरेंडर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के राजस्व कार्यालयों में कल से कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई की मांग को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक संघ (तहसीलदार संघ) पिछले तीन दिनों से आंदोलनरत था। 28 मई से शुरू हुई इस हड़ताल में राज्य के करीब 500 तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल थे, जिससे राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे।
संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने हड़ताल समाप्त करने की पुष्टि करते हुए कहा कि संगठन ने फिलहाल आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है। हड़ताल खत्म होने से शासन-प्रशासन और आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
इस दौरान नामांतरण, बंटवारा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित कई राजस्व कार्य प्रभावित हुए थे, जो अब पुनः शुरू हो सकेंगे। प्रशासन ने भी स्थिति सामान्य होने पर संतोष जताया है।