

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-vyapam-teacher-exam-dates
रायपुर।( CGBSE teacher vacancy notification) छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर शिक्षक भर्ती की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन पदों पर सीधी भर्ती व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
(Chhattisgarh teacher recruitment 2026) व्यापम ने अपने एग्जाम कैलेंडर में शिक्षक भर्ती को शामिल कर लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
(CGBSE assistant teacher exam dates) शासन ने परीक्षा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है और विभाग ने विज्ञापन जारी करने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिए हैं।
(Chhattisgarh teacher recruitment 5000 posts) मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह भर्ती राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया से सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
(Teacher exam 2026 Chhattisgarh) भर्ती से जुड़ी डिटेल्ड गाइडलाइंस और नोटिफिकेशन आने वाले दिनों में जारी किए जाएंगे, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।
