

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद भवन मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रवक्ता विजेता दहिया का बर्गर खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पार्टी ने इसे आंदोलन की भावना के विपरीत बताते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से बर्खास्त कर दिया।
CJP ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जारी बयान में कहा कि जब पार्टी के कार्यकर्ता और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे, उस समय प्रवक्ता का इस तरह का व्यवहार बेहद असंवेदनशील था। पार्टी के अनुसार यह आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है। इसी वजह से विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद से हटाते हुए उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं।
पेपर लीक के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन
CJP के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की ओर मार्च किया। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन बाद में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। आरोप है कि प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग भी किया।
जेपी नड्डा से दो बार हुई मुलाकात
इसी बीच CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की। पहली मुलाकात में प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों की जानकारी दी। इस पर नड्डा ने उन्हें मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपने को कहा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंप दिया।
हालांकि, संसद मार्च के दौरान वायरल हुए वीडियो के बाद पार्टी ने विजेता दहिया के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया।