

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm vishnu deo sai kerala visit bjp rally
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल केरल के प्रवास पर रहेंगे। वे वहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान आयोजित होने वाली विशाल रैलियों में शामिल होकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
केरल दौरे का पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री के इस एकदिवसीय दौरे के लिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय कर लिया गया है।
सीएम साय सबसे पहले चेनगानूर विधानसभा क्षेत्र जाएंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे पटनमथिटा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।
केरल में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे एयर इंडिया के विमान के माध्यम से उड़ान भरेंगे और रात 7:40 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री रविवार रात दिल्ली स्थित 'छत्तीसगढ़ सदन' में विश्राम करेंगे। अगले दिन, यानी मंगलवार सुबह, वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
