

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

korba-brezza-car-mobile-theft-rajoo-hotel
रायपुर। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजू होटल के सामने मंगलवार रात एक इंजीनियर और उनके मित्र के लिए बड़ा झटका रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पूर्व में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत किशोर कुमार अपने मित्र रुपेश ठाकुर के साथ भोजन करने होटल आए थे।
रात लगभग 11.20 बजे भोजन के बाद जब वे बाहर निकले, तो उनकी ब्रेजा कार (सीजी 07 सीजे 7836) वहां से गायब थी। कार में रखा रुपेश का मोबाइल भी चोर अपने साथ ले गए।
कार चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद किशोर कुमार ने तुरंत सीएसईबी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई कार की कीमत लगभग 7.38 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त वाहन या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।