

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm vishnu deo sai modi govt achievements raipur media conclave
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के लिए शनिवार को रायपुर में एक 'मीडिया कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। कॉन्क्लेव के दौरान दोनों नेताओं ने मोदी सरकार की आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों का ब्योरा दिया।
मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक समृद्ध, सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर आंकड़े साझा करते हुए बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत में 70 लाख करोड़ रुपए से अधिक का विदेशी निवेश (FDI) हुआ है।
आज भारत दुनिया को हर समस्या का समाधान देने वाला देश बन चुका है।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की आर्थिक ताकत वैश्विक स्तर पर बहुत बढ़ गई है। उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि अब दुनिया के 22 देश भारत के साथ भारतीय मुद्रा (रुपए) में व्यापार और कारोबार कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक जीत का शतक बनाया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ हार का शतक बना चुकी है। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस अपने छह दशक के शासनकाल में भी देश से गरीबी खत्म नहीं कर सकी, जबकि मोदी सरकार ने महज कुछ वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का ऐतिहासिक काम किया है।
कॉन्क्लेव में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और केंद्र की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई:
प्रदेश में वर्तमान में रोजाना करीब 1600 पीएम आवास बनाए जा रहे हैं, जिससे अब तक 18 लाख वंचित परिवारों को पक्का मकान देने का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है। ढाई वर्षों में 10.08 लाख आवास पूरे किए जा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के किसानों को 0% ब्याज पर कर्ज दिया जा रहा है। राज्य में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाएं गति पकड़ रही हैं।