

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm-vishnu-deo-sai-watches-shatak-movie-tax-free-chhattisgarh-rss-100-years
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री (कर मुक्त) करने का निर्णय लिया है।

फिल्म देखने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और निस्वार्थ समर्पण की सतत साधना का एक सजीव चित्रण है। उन्होंने कहा कि संघ की यह प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी में देश सेवा का भाव जागृत हो, इसी उद्देश्य से इसे टैक्स-फ्री किया गया है।

मुख्यमंत्री ने संघ के संस्थापकों के योगदान को याद करते हुए कहा डॉ. हेडगेवार का तप: पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के तप, त्याग और दूरदर्शी विचारों ने इस संगठन की नींव रखी। पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (श्री गुरुजी) ने इस यात्रा को नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के कड़े अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत प्रमाण है।

यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 100 वर्षों के संघर्ष, समाज सुधार के कार्यों और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह फिल्म युवाओं को भारतीय मूल्यों और संस्कृति से जोड़ने में मददगार साबित होगी।