

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

deendayal goyal global icon award 2026 yogesh agrawal
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि रायपुर के दीनदयाल गोयल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित 'महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति उल्लेखनीय कार्यों और समर्पण भाव के लिए प्रदान किया गया।
यह समारोह शनिवार को नई दिल्ली के जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समारोह की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संगठन की ओर से दीनदयाल गोयल का चयन समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण को देखते हुए किया गया। इस सम्मान के माध्यम से उनके सामाजिक कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।
योगेश अग्रवाल को मिला ‘अग्र गौरव अवॉर्ड’
इसी समारोह में योगेश अग्रवाल को भी 'महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड' के अंतर्गत 'अग्र गौरव अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज सेवा, सामाजिक नेतृत्व, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल और राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
दोनों सम्मानित व्यक्तियों की उपलब्धि को रायपुर और अग्रवाल समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।