dewar and bhabhi ki lash
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देवर और भाभी की फांसी के फंदे पर लाश मिली है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर एक ही फंदे पर लटके मिले। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा में गुरुवार की सुबह ग्रामीण खेत में काम करने निकले। तभी खेत में दो शव लटके हुए देखा। पास जाकर देखा तो लाश की पहचान उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) के रूप में की।
कुछ देर में यह खबर पूरे गांव में फैस गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पसान थाना को दी। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर नीचे उतरवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।
पुलिस ने बताया कि उमेंद्र गोंड और कलावती देवर भाभी थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका है। फिलहाल जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
इसे भी पढ़े- बदायूं के मृतक बच्चों की मां बोली- ‘जावेद ही साजिद को मेरे घर लाया था, बोल रहा है झूठ, मेरे सामने हो पूछताछ'
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media