

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mother of deceased children of Badaun said- 'Javed had brought Sajid to my house, speaking lies, be questioned in front of me'
बदायूं। दो हिन्दू बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में फरार जावेद गिरफ्तार हो चुका है। उसने खुद को बेकसूर होने का दावा किया है। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने आप को निर्दोष बता रहा है। हालांकि, मृतक बच्चों की मां संगीता ने उसके दावों को झुठलाते हुए कहा कि, जावेद झूठ बोल रहा है। जावेद ही अपने साथ साजिद लेकर उनके घर आया था।
गिरफ्तार होने के बाद जावेद का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग उससे कांड के बारे में सख्ती से पूछते नजर आ रहे हैं। जावेद वीडियो में बताता है कि बदायूं में कांड के बाद से वह दिल्ली भाग गया था। इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, जो किया है, वो मेरे भाई ने किया है। वह बरेली में सरेंडर के इरादे से आया। बता दें कि पुलिस ने जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
वहीं, मृतक बच्चों की मां संगीता का कहना है, “जावेद खुद को बचाने के लिए यह सब कह रहा है। वह झूठ बोल रहा है। घटना के वक्त जावेद ही साजिद को बाइक से लेकर उनके घर आया था। हत्या के बाद साजिद ने मेरे घर से किसी को फोन किया था। पुलिस कॉल रिकॉर्ड निकलवाकर पता लगाए कि साजिद ने किसको फोन किया था।” उन्होंने कहा कि पुलिस जावेद से पूछताछ उनके सामने करे।
रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने कहा, “जावेद को सब पता था। उससे पूछा जाए कि यह कब से प्लान बना रहे थे। एक दिन में यह प्लान नहीं बना होगा। जावेद क्यों मेरे घर आया था? हमारे बच्चों का कहीं कोई आना-जाना भी नहीं था। बच्चे घर में ही खेलते रहते थे।” वहीं, मृतक बच्चों की दादी मुन्नी देवी का कहना है कि जावेद से पूछताछ की जाए कि आखिर इसने दोनों बच्चों को क्यों मारा।
रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने आगे कहा, “हमें भी पूछना है कि उसने हमारे बच्चों को क्यों मारा। किसी के कहने पर तो ऐसा नहीं किया, क्योंकि हमारी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस हमारे सामने जावेद को लेकर आए और हमारे सामने उसकी हत्या होनी चाहिए।” संगीता ने कहा कि बड़े ऑपरेशन से उनका बच्चा हुआ था और अब सिर्फ एक ही बेटा बचा है।
पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है कि साजिद ने 24 बार उस्तरे और चाकू से वार किया। रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चे अहान के शरीर पर 9 वार और आयुष के शरीर पर 14 वार हुए। बुधवार सुबह ही दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। फिर 10 बजे कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं आरोपी साजिद का एनकाउंटर के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें उसके शरीर में 3 गोलियां लगी मालूम हुईं। सखानू में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें- बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी (inkquest.in)