

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Javed arrested
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जावेद पीलीभीत के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। बता दें कि दोनों बच्चों की हत्या के बाद से ही आरोपी जावेद फरार था। जबकि, उसके भाई साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जावेद और उसके भाई साजिश ने 19 मार्च की शाम दो मासूम बच्चों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। बच्चों की उम्र 13 और 6 साल थी। वहीं यूपी पुलिस ने हत्याकांड के कुछ घंटे बाद ही साजिद का एनकाउंटर कर दिया था। वहीं जावेद दो दिनों से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि जावेद नेपाल भागने के फ़िराक में था। जिसे पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं गिरफ्तार होने के बाद जावेद का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग उससे कांड के बारे में सख्ती से पूछते नजर आ रहे हैं। जावेद वीडियो में बताता है कि बदायूं में कांड के बाद से वह दिल्ली भाग गया था। इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, जो किया है, वो मेरे भाई ने किया है। वह बरेली में सरेंडर के इरादे से आया। बता दें कि पुलिस ने जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है कि साजिद ने 24 बार उस्तरे और चाकू से वार किया। रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चे अहान के शरीर पर 9 वार और आयुष के शरीर पर 14 वार हुए। बुधवार सुबह ही दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। फिर 10 बजे कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं आरोपी साजिद का एनकाउंटर के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें उसके शरीर में 3 गोलियां लगी मालूम हुईं। सखानू में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
CG NEWS: आचार संहिता लगने के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, राज्य से हटाए गए 3.15 लाख बैनर-पोस्ट