

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dhamtari-fake-police-robbery-3-arrested
रायपुर। धमतरी जिले के Magarlod Police Station क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पीड़ितों से कुल 43,800 रुपए नकद और ऑनलाइन माध्यम से हड़प लिए।
पुलिस के मुताबिक देवेंद्र कुमार मारकंडे अपने पिकअप वाहन (CG 04 MQ 1589) में फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार यादव और दुर्गेश कुमार साहू के साथ दो बछड़े लेकर ग्राम मुडकेरा जा रहे थे। इसी दौरान मगरलोड थाना क्षेत्र के आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर एक स्विफ्ट कार में सवार ओमकार कुर्रे, राहुल कुर्रे, चांद कुर्रे, विकास आडिल और साहिल अली ने वाहन रोका।
आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मवेशी ले जाने के संबंध में पूछताछ की और पैसों की मांग की। पीड़ितों के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर दुगली की ओर ले जाकर तालाब के पास 13,800 रुपए नकद लूट लिए। इसके अलावा पीड़ितों के मोबाइल फोन से फोन-पे के माध्यम से 30,000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
घटना के बाद मगरलोड पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद ओमकार कुर्रे (41), चांद कुर्रे (19) और राहुल कुर्रे (26) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेजा गया है।