

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dr-ramanuragi-maharaj-payment-dispute-rajesh-agrawal
रायपुर। Lakhanpur के Shiv Mandir में श्रीमद्भागवत कथा कराने वाले कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने एक वीडियो जारी कर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचन के 15 लाख रुपए का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। कथावाचक ने वीडियो में चेतावनी दी कि यदि उन्हें भुगतान नहीं किया गया, तो वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के गेट नंबर-3 के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
डॉ. रामानुरागी महाराज ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 से 9 जनवरी 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा कराई थी, जिसमें टेंट और अन्य खर्च शामिल थे, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी इस मामले में सरकार पर दबाव डालना शुरू कर दिया है।
वहीं, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. रामानुरागी महाराज ने स्वयं धार्मिक आयोजन के लिए संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। आवेदन पर विभाग ने रिमार्क किया, क्योंकि इस प्रकार के आयोजन के लिए राशि स्वीकृत नहीं की जाती। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कथावाचक व्यक्तिगत रूप से रुपए की मांग कर रहे हैं, जबकि विभाग की प्रक्रिया के अनुसार यह संभव नहीं था।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की भाजपा महिला नेत्री ने लखनपुर के शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया था। कथावाचक और उनके साथियों ने मंत्री को आवेदन दिया था और कहा था कि अन्य लोग भुगतान करवा लेंगे। अब कथावाचक केवल मंत्री से राशि की मांग कर रहे हैं।