

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

durg-minor-gangrape-case-mp-former-pa-surrender-chhattisgarh
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को शर्मसार कर देने वाले नाबालिग से सात साल तक हुए गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरारी काट रहे मामले के दो मुख्य आरोपियों, बी.एन. पांडेय (सांसद के पूर्व पीए) और संजय पंडित ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते शुक्रवार (13 फरवरी) को दुर्ग कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही इस केस के सभी 6 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
यह खौफनाक सिलसिला साल 2018 में शुरू हुआ था, जब महज 14 साल की पीड़िता अपनी मां के साथ नौकरी की तलाश में बिलासपुर से दुर्ग आई थी। पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग में पदस्थ गोविंद सिंह ठाकुर ने मदद के बहाने मां-बेटी को सरकारी क्वार्टर में रुकवाया। अप्रैल 2018 में गोविंद ठाकुर और उसके साथी राजू कश्यप ने पहली बार नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद रसूख और नौकरी से निकाल देने की धौंस दिखाकर आरोपियों ने लड़की का शोषण जारी रखा। आरोपी बी.एन. पांडेय ने कथित तौर पर पीड़िता से व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो मंगवाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर सालों तक शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, इस घिनौने अपराध में समाज के सफेदपोश और रसूखदार लोग शामिल थे:
बी.एन. पांडेय: दुर्ग सांसद के पूर्व पीए (सांसद विजय बघेल ने इसे 'डिपार्टमेंटल अटैच' बताया है)।
गोविंद सिंह ठाकुर: पीडब्ल्यूडी का पूर्व कर्मचारी।
राजू कश्यप: विभाग का कर्मचारी।
संजय पंडित: होटल और रेस्ट हाउस की व्यवस्था करने वाला।
अनिल चौधरी: कारोबारी।
विजय स्वाइन अग्रवाल: कारोबारी।
आरोपियों ने पीड़िता को न केवल दुर्ग के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में शिकार बनाया, बल्कि कवर्धा और पाटन के विश्राम गृहों में भी ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। अक्टूबर 2025 में कारोबारी विजय स्वाइन ने 'पीछा छोड़ने' के नाम पर आखिरी बार बुलाकर फिर से होटल में दुष्कर्म किया।
सालों तक जुल्म सहने के बाद जब पीड़िता की शादी तय हुई, तो आरोपियों ने वहां भी खलल डालने की कोशिश की। उसके शरीर पर दांतों से काटने के निशान तक बनाए गए ताकि रिश्ता टूट जाए। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने मंगेतर को सारी सच्चाई बताई। मंगेतर ने न केवल उसे सहारा दिया, बल्कि न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए थाने तक साथ गया।
पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मामले में व्हाट्सएप चैट, वीडियो और लोकेशन जैसे तकनीकी साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है।