

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

epfo upi pf withdrawal service bank transfer whatsapp update
नई दिल्ली। Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) जल्द अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत देने जा रहा है। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबे क्लेम प्रोसेस और डॉक्युमेंट सब्मिट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आने वाले समय में सदस्य यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में पीएफ की रकम ट्रांसफर कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्री Mansukh Mandaviya ने बताया कि EPFO ने यूपीआई आधारित पीएफ निकासी सुविधा का परीक्षण पूरा कर लिया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर कुछ टैप करके ही PF Withdrawal कर सकेंगे।
खत्म होगा लंबा क्लेम प्रोसेस
फिलहाल पीएफ की रकम निकालने के लिए सदस्यों को ऑनलाइन क्लेम दाखिल करना पड़ता है और प्रोसेसिंग में कई दिन लग जाते हैं। इसके साथ ही दस्तावेजों की जांच और अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होती हैं। नई यूपीआई सुविधा लागू होने के बाद यह प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी।
सरकार के अनुसार, निकाली गई राशि सीधे सदस्य के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। इससे इमरजेंसी के समय लोगों को तुरंत पैसे मिल सकेंगे।
ऐसे काम करेगी नई सुविधा
प्रस्तावित सिस्टम के तहत पीएफ खाते की कुछ राशि सुरक्षित रखी जा सकती है, जबकि बाकी रकम यूपीआई से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। सदस्य अपने यूपीआई पिन के जरिए ट्रांजैक्शन को ऑथराइज कर सकेंगे।
बैंक खाते में पैसा आने के बाद ग्राहक उस रकम का इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या एटीएम से कैश निकालने के लिए कर सकेंगे।
7 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा
इस नई सुविधा से देश के 7 करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि फिलहाल EPFO सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ तकनीकी समस्याओं को अंतिम रूप से ठीक करने में जुटा है।
जल्द WhatsApp पर भी मिलेगी EPFO सेवा
रिपोर्ट्स के अनुसार, EPFO जून महीने से व्हाट्सएप के जरिए भी कई सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत सदस्य पीएफ बैलेंस चेक करने, पिछले ट्रांजैक्शन देखने और अन्य सुविधाओं का लाभ सीधे WhatsApp पर उठा सकेंगे।