

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raghav chadha appointed rajya sabha petition committee chairman
आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए Raghav Chadha को राज्यसभा की याचिका समिति (Committee on Petitions) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा समिति के पुनर्गठन के बाद यह जिम्मेदारी राघव चड्ढा को सौंपी गई है। इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है।
अधिसूचना के अनुसार, समिति का पुनर्गठन 20 मई 2026 से प्रभावी माना गया है। समिति में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, र्वंग्रा नारजरी और संतोष कुमार पी. को सदस्य बनाया गया है।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक अन्य अधिसूचना में बताया गया कि Dr Menaka Guruswamy को ‘कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर गठित संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया गया है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने Arvind Ganpat Sawant को भी इस संयुक्त समिति में शामिल किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हुए थे। इनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल जैसे नाम भी शामिल रहे। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी को बीजेपी में उनकी बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है।