

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

twisha sharma case supreme court suo motu hearing 25 may
नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई करने का फैसला किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शीर्ष अदालत ने इसे प्राथमिकता देते हुए सोमवार, 25 मई को सुनवाई की तारीख तय की है।
इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लेने के बाद इस मामले पर देशभर की नजरें टिक गई हैं। अदालत अब मामले से जुड़े तथ्यों और कानूनी पहलुओं पर सुनवाई करेगी। फिलहाल, शीर्ष अदालत के आगामी निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।