

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

fake-aadhar-card-arrest-raipur-airport
रायपुर: रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी आधार कार्ड के साथ यात्रा करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम कुलदीप सिंघल है, जो स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी एक एयर टिकट पर रायपुर से इंदौर जाने की तैयारी में था। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते उसकी साजिश पकड़ में आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को जब आरोपित ने सुरक्षा जांच के दौरान अपना आधार कार्ड पेश किया, तो जांच अधिकारी को उस पर संदेह हुआ। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने स्नेहल राजू भाई पटेल का आधार कार्ड लेकर उसमें अपनी फोटो चिपका दी थी और उसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर विमान यात्रा करने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी इंदौर के बरपानी धाम स्थित श्रद्धा श्री कॉलोनी का निवासी है, लेकिन हाल ही में वह कृष्णा एवेन्यू फेस-1, लिम्बोदी, खंडवा रोड, थाना तेजाजी नगर, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।