

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

gobra nawapara ti dipesh jaiswal suspended mahish dhaba raid lalla sonwani
रायपुर: रायपुर ग्रामीण पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी (TI) निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके क्षेत्र में लगातार फल-फूल रहे अवैध शराब कारोबार पर नियंत्रण न कर पाने और एक रेड की कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के चलते की गई है। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने शुक्रवार को इस संबंध में कड़ा आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री, जुआ और सट्टे के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए थाना प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिखा।
मामला तब बेहद गंभीर हो गया जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा स्थित 'लल्ला सोनवानी' के ढाबे पर छापामार कार्रवाई की। इस छापे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि मौके पर उपस्थित होने के बाद टीआई ने निष्पक्षता से काम लेने के बजाय शराब कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी लल्ला सोनवानी के साथ एकांत में बातचीत की। उनके इस व्यवहार ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और सत्यनिष्ठा पर गहरे प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए, जिसके बाद उन पर निलंबन की गाज गिरी। एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए सात दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
महिष ढाबे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: संचालक लल्ला सोनवानी समेत 5 गिरफ्तार, अवैध शराब और घातक हथियार जब्त
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब कोचियों और अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गोबरा नवापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कुर्रा स्थित **महिष ढाबा** में अचानक दबिश देकर अवैध शराब परोसने और बेचने के खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक टुम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. टुम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी (ढाबा संचालक)
2. भरत डहरिया
3. विक्की कुर्रे
4. धीरज बघेल
5. अजय साहू
पुलिस के अनुसार, 29 मई को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि महिष ढाबे में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है और ग्राहकों को वहीं बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, तो संचालक और उसके साथी ग्राहकों को अवैध शराब परोसते रंगे हाथों पकड़े गए।
तलाशी के दौरान मौके से 44 अध्धी और एक पौवा देसी मसाला शराब, 25,600 रुपये नगद, 5 मोबाइल और एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। जब संचालक से शराब और चाकू के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोप है कि पूछताछ के दौरान वह लगातार पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।