

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

governor-ramen-deka-holi-bilaspur-tribal
बिलासपुर: राज्यपाल रमेन डेका चार मार्च, गुरुवार की शाम को कोटा ब्लॉक के वनांचल ग्राम शिवतराई पहुंचेंगे और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और बिरहोर परिवारों के साथ पारंपरिक होली मनाएंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।
राज्यपाल रमेन डेका राजभवन की परंपराओं को लोक संस्कृति से जोड़ते हुए आदिवासी समाज के बीच होली का पर्व मनाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वे बैगा और बिरहोर जनजाति के परिवारों के साथ होली खेलकर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे और रात्रि विश्राम भी आदिवासियों के बीच करेंगे।
जिला प्रशासन राज्यपाल के दौरे को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिवतराई का दौरा किया, सभा स्थल, सांस्कृतिक मंच और रात्रि विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल के साथ-साथ आदिवासी परंपराओं का पूरा सम्मान सुनिश्चित किया जाए।