

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

haryana-idfc-first-bank-590-crore-scam-cbi-fir-ias-suspended
चंडीगढ़ स्थित IDFC First Bank में हरियाणा सरकार के खातों से कथित 590 करोड़ रुपये के गबन मामले में अब जांच तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर ली है।
इसी बीच, Haryana Government ने गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित अधिकारियों में परिवहन विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव रामकुमार सिंह शामिल हैं।
हालांकि जारी निलंबन आदेशों में किसी प्रकार की स्पष्ट वजह का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई सीधे तौर पर IDFC बैंक फ्रॉड केस से जुड़ी मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह घोटाला राज्य के तीन प्रमुख विभागों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विकास एवं पंचायत विभाग और नगर निगम पंचकूला से संबंधित खातों से जुड़ा हुआ है। अब तक इस मामले की जांच हरियाणा एसीबी कर रही थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसे CBI को सौंपने का निर्णय लिया।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने बुधवार को औपचारिक रूप से जांच CBI को सौंपने के लिए पत्र भेजा था। इसके बाद अब इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी यह भी सामने आई है कि आने वाले दिनों में कई और अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है, जिनमें चार से पांच आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि जिन अधिकारियों के कार्यकाल में इन विभागों के बैंक खाते IDFC First Bank में खोले गए थे, वे भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।